केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।सुप्रीम कोर्ट ने उडयस्थमन पूजा को पुरानी परंपरा के अनुसार आयोजित करने का अंतरिम निर्देश दिया।यह पूजा एकादशी के अवसर पर आयोजित की जाती है।अदालत ने श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक भावनाओं को महत्व दिया।मामले में मंदिर प्रबंधन से जुड़े फैसलों को चुनौती दी गई थी।मंदिर प्रशासन ने बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के कारण व्यवस्थागत कठिनाइयों का पक्ष रखा।सुप्रीम कोर्ट इस मामले की आगे सुनवाई दिसंबर में करेगा।गुरुवायूर मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित प्रसिद्ध तीर्थस्थल है।