नोएडा के सिद्ध पीठ शनि मंदिर में शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर विशेष आयोजन होंगे।10 अक्टूबर को मंदिर में पितृदोष निवारण और शनि शांति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।श्रद्धालु पितरों के नाम से यज्ञ में आहुति दे सकेंगे।इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।शाम को सुंदरकांड पाठ भी रखा गया है।शाम 7:30 बजे से भजन संध्या और धार्मिक झांकियां होंगी।संध्याकालीन आरती भी विशेष रूप से आयोजित की जाएगी।आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।मंदिर परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिलेगा।