उज्जैन में आज बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया।भस्म आरती के बाद भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।बाबा महाकाल को त्रिपुंड, त्रिशूल और भगवान राम के नाम से सजाया गया।सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।भक्तों ने जय महाकाल के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की।महाकाल मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार की परंपरा है।देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन करते हैं।