Masik Durga Ashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 19 सितंबर को यानी शुक्रवार के दिन रखा जाएगा. शास्त्रों के अनुसार यह दिन आदि शक्ति जगतजननी मां जगदंबा की कृपा पाने के लिए खास होता है. मान्यतानुसार, इस दिन श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ कुछ खास उपाय किए जाएं, तो जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है.
मासिक दुर्गा अष्टमी (भाद्रपद) तिथिव्रत विवरण तारीख और दिन समयअष्टमी तिथि आरंभ 18 सितंबर (शुक्रवार) दोपहर 1 बजेअष्टमी तिथि समाप्त 19 सितंबर (शनिवार) दोपहर 3:26 बजेमासिक दुर्गा अष्टमी व्रत 19 सितंबर (शनिवार) सूर्योदय के साथदुर्गा अष्टमी आसान पूजा विधिमासिक दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह उठकर स्नान इत्यादि दैनिक कर्म से निवृत हो जाए. साफ-सुथरे कपड़े पहनकर घर के पूजा स्थान पर एक छोटी चौकी स्थापित कर उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और मां दुर्गा की तस्वीर रखें.पूजा स्थल पर लाल रंग का आसन बिछाकर बैठ जाएं और मां दुर्गा का स्मरण करते हुए अपने ऊपर और चारों दिशाओं में गंगाजल का छिड़कें.मां दुर्गा धूप-दीप, फूल इत्यादि से उनकी पूजा करें. इसके बाद दुर्गा सप्तशती में दिए गए द्वात्रिंश नाम (मां दुर्गा के 32 नाम) या दुर्गा चालीसा का पाठ करें.मां दुर्गा को फल, मिठाई या नारियल का भोग लगाएं. धूप-दीप या कपूर से मां दुर्गा की आरती करें. आरती करने के बाद भूलवश हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे. पूजन के अंत में प्रसाद बांटें.