माता वैष्णो देवी सेवा समिति ने पीजीआई एमई आर सेक्टर–12 चंडीगढ़ में 22वां सामूहिक भंडारा आयोजित किया। संरक्षक ऋषि बंसल और खुशपाल सिद्धू ने बताया कि समिति जरूरतमंदों को निरंतर सहयोग दे रही है। परोपकार करना ही सच्ची मानवता की पहचान है, यही समिति का सर्वोच्च लक्ष्य है। प्रधान सपन बंसल ने बताया कि समिति हर माह दूसरे शुक्रवार को पीजीआई परिसर में भंडारा लगाती है। उन्होंने सभी से क्षमतानुसार समय, मन और धन से जरूरतमंदों की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। इसे सच्ची भक्ति बताया गया। आदेश सिंगला, पर्व सिंगला, हरीश खुराना, रितेश गर्ग, सतपाल सिंह, हरज्योत सिद्धू, बबलू सिंगला, रामकुमार सिंगला, राजू गर्ग, करन सिंह, शिव बंसल और कुलवंत सिंह ने सेवा की। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *