सरल स्वभाव के व्यक्तित्व थे स्वामी चिन्मयानंद : तारिणीसंवाद न्यूज एजेंसीहरिद्वार। चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर देशभर में चल रही चिन्मय अमृत यात्रा चिन्मय डिग्री कॉलेज परिसर में पहुंची। यात्रा का मुख्य द्वार पर मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत किया गया।अमृत यात्रा में स्वामी चिन्मयानंद की चरण पादुकाओं के साथ-साथ दैनिक जीवन में उनकी ओर से उपयोग की जाने वाली सभी वस्तुओं को विशेष धरोहर के रूप में संगृहीत कर शामिल किया गया है। चिन्मय अमृत यात्रा में ब्रह्मचारी, स्वामिनी और चिन्मय युवा केंद्र की टीम मौजूद रही। दीप प्रज्वलन और चरण पादुकाओं के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।स्वामिनी तारिणी ने कहा कि चिन्मय अमृत यात्रा का उद्देश्य चिन्मय मिशन के 75 वर्षों की आध्यात्मिक और ज्ञान की परंपरा को जन-जन त