ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की चौथी वर्षगांठ पर ज्ञानवापी मामले की वादिनियों और अधिवक्ताओं ने पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए 10 जुलाई की तिथि तय कर दी है।

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की चौथी वर्षगांठ पर शनिवार को ज्ञानवापी मामले की वादिनियों और अधिवक्ताओं ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। श्रीआदि विश्वेश्वर मुक्ति विद्वत संघ के अध्यक्ष डॉ. सोहन लाल आर्य के नेतृत्व में ज्ञानवापी की वादिनियों और अधिवक्ताओं ने सुबह वजूखाने में प्राप्त शिवलिंग की मुक्ति की कामना के लिए दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गेट नंबर-4 से बाबा के दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ और व्यास जी के तहखाने में भी पूजन-अर्चन किया।

सील वजूखाने में जाने पर प्रतिबंध होने के कारण सभी ने रेलिंग के पास से ही पूजा और आरती की तथा बाबा का शीघ्र मंदिर बनाए जाने की कामना की। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बना, उसी तरह ज्ञानवापी में भी भव्य मंदिर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand