विंध्य प्रसादम बॉक्स व विंध्य गिफ्ट बाॅक्स से दूर- दूर तक समूह की महिलाओं का हुनर पहुंचेगा। यह उत्पाद दर्शनार्थियों को मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ही उपलब्ध होगा।

Vindhyachal dham Devotees will now receive sacred form of shrine along with Prasad and pickle spices

विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए अब विंध्यधाम प्रसादम और गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराया जाएगा। 12 ब्लॉक की 40 स्वयं सहायता समूहों की इन उत्पादों से महिलाओं की तो आजीविका चलेगी ही, श्रद्धालुओं को भी शुद्ध और सात्विक प्रसाद और अन्य सामान मिलेंगे। यह उत्पाद दर्शनार्थियों को मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ही उपलब्ध होगा। इसके लिए वहां पर एक स्थान निश्चित किया गया है। इन बॉक्स को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को लॉन्च किया है।

मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने इस संबंध में बताया कि इन उत्पादों को खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान की भी सुविधा उपलब्ध है। श्रद्धालु क्यूआर कोड को स्कैन करके भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित विंध्य प्रसादम में चुनरी से लेकर पूरी पूजा की सामग्री और उच्च गुणवत्ता का प्रसाद उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विंध्य गिफ्ट बॉक्स में अचार मसाले के साथ ही शुद्ध तेल और मिर्च आदि मिलेगा।  


विंध्य प्रसादम बॉक्स में मंदिर का सुंदर ढांचा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, बैंबू आइटम, इलाइची दाना, स्मक बल्ब, दोना पत्ता, चुनरी, रुद्राक्ष माला, कदंब के बीज और आसनी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें शिवपुर का प्रसिद्ध पेड़ा, शुद्ध घी और गुड़ को मिलाकर विशेष रूप से तैयार किया गया नैवेद्य रखा गया है। इसका मूल्य दो हजार रुपये प्रति बाक्स निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand