त्रिवेणी घाट चौक से घाट परिसर तक शनिवार शाम को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पूरे मार्ग पर अव्यवस्था और जाम की स्थिति बन गई। हालात ऐसे रहे कि स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय दुकानदार संजय कोहली ने बताया कि हर रोज शाम के समय बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की वजह से घाट सड़क तिराहे पर लंबा जाम लग जाता है। इस कारण न केवल वाहन चालकों बल्कि पैदल चलने वाले लोगों का आवागमन भी बाधित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand