सप्तऋषि। क्षेत्र में सीवर और सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग ध्यान देने को तैयार नहीं है।
एएनडी स्कूल के निदेशक राजेंद्र दास ने बताया कि पिछले चार माह से स्कूल के पास करीब 200 मीटर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। सड़क पर मलबा डाला गया है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मितिका शर्मा, प्रीति, लक्ष्मी, संतोषी, हेमंत, सचिन, राजेंद्र भट्ट, दीपक का कहना है कि बारिश में सड़क पर जलभराव होने से बच्चे और अभिभावक फिसलकर गिर रहे हैं। जागृति विहार में अधूरी सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मोहित लखेड़ा ने बताया कि बाइक फिसलने से उनके पैर में चोट आई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, गोकुल डबराल ने घर के सामने लगातार जलभराव की समस्या बताई।