ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।

बैशाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने शहर में यातायात प्लान लागू कर दिया है। 13, 14 और 15 अप्रैल को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
इस तरह रहेगी यातायात की व्यवस्था
– 13, 14 और 15 अप्रैल को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
– 12 अप्रैल रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
– नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में रोका जाएगा।
– चीला मार्ग ऋषिकेश की ओर से केवल एक्जिट के लिए इस्तेमाल होगा।
– गुरुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए वाहनों को शंकराचार्य चौक भेजा जाएगा।
– टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग से एक्जिट कराया जाएगा।
– देहरादून-ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को जरूरत पड़ने पर मोहंड के रास्ते भेजा जाएगा।