काशी में नवरात्र के पहले दिन सभी देवी मंदिरों में माता के जयकारे गूंज रहे। सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसी क्रम में काशी विश्वनाथ धाम में मां को उपहार भेजा गया। 

Chaitra Navratri 2026 Gifts Sent from Kashi Vishwanath Dham to Mukhanirmalika Gauri and Maa Vishalakshi Shakti

चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। ऐसे में काशी के विभिन्न देवी मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ ही मां की आराधना शुरू हुई। इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री विश्वेश्वर को अवलोकित करवा कर उपहार स्वरूप मां के धारण किए जाने के लिए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री मंदिर के शास्त्रियों द्वारा विधिपूर्वक मां मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को अर्पित की गई। 

नवरात्र के आगामी दिनों में भी मां गौरी के विभिन्न स्वरूपों, जिनके लिए जो दिन समर्पित है, उनके लिए वस्त्र और श्रृंगार सामग्री श्री विश्वेश्वर से अवलोकित करवा कर उपहार स्वरूप नवरात्र में हर दिन भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand