साधु मंदिर परिसर में भोजन बना रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंच गए। जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने साधु का गला काट दिया। अस्पताल में इलाज के दाैरान गंभीर रूप से घायल साधु की माैत हो गई। 

Sadhu Throat Slit at Temple in Barsana in Mathura

मथुरा के बरसाना के सहार गांव स्थित प्राचीन राधावल्लभ मंदिर परिसर में अज्ञात हमलावरों ने पुजारी मोहनदास उर्फ गूगा बाबा (42) पर हमला बोलकर चाकू से गला रेत दिया। पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के पीछे कारणों की जांच की जा रही है।

सहार गांव में प्राचीन राधावल्लभ मंदिर है। इसमें मध्य प्रदेश के रहने वाले साधु मोहनदास उर्फ गूगा बाबा करीब आठ साल से यहां रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहन दास उर्फ गूगा बाबा भोजन तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर मंदिर परिसर में पहुंचे और साधु पर चाकू से हमला कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand