मनसा देवी हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण। चल रहे निर्माण कार्यों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व ही कर दिए जाए पूरे। निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश। हिल बाईपास सड़क मार्ग पर जो भी मलबा पड़ा है उस मलबे को यात्रा शुरू होने से पहले हटाने के दिए निर्देश।