लालढांग। लालढांग शिव सेवा आश्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। शिवसेवा आश्रम में लगभग 50 वर्षों से मकर संक्रांति पर अखंड रामायण का पाठ कर भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। इसमें क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के श्रद्धालु पहुंचते हैं।