Welcome to Nagar Kirtan by showering flowers

गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहीदी पर्व को मानते हुए नुन्नावाला, भानियावाला गुरुद्वारे में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में करीब एक हजार पैदल संगत और तीस ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल हुई। रागी सिघो द्वारा गुरवाणी से संगत को निहाल किया गया। जगह-जगह पर इलाके की संगत द्वारा स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की गई। पुष्प वर्षा द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात सुचारु किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand