महाकुंभ-2025 से पहले पूरी होने वाली राम वन गमन पथ परियोजना के लिए अभी लोगों को जून 2026 तक का इंतजार करना पड़ेगा। इस परियोजना का काम पांच चरणों में होना है। इनमें पहले चरण में मोहनगंज के पास टोल का निर्माण और दूसरे चरण में रंग रोगन व लाइटिंग का काम चल रहा है।

इसके अलावा तीसरे और चौथे चरण का काम भी लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इनमें तीसरे चरण के तहत शृंग्वेरपुर में 1200 मीटर के छह लेन फ्लाईओवर का काम चल रहा है जो 65 फीसदी तक पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अनुसार मई 2026 तक फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।विज्ञापनविज्ञापन

इसके अलावा चौथे चरण में राजापुर यमुना नदी पर बन रहे 900 मीटर के टू-लेन फ्लाईओवर का काम भी 60 फीसदी पूरा हो चुका है। इसका निर्माण जून 2026 तक पूरा हो जाएगा। वहीं पांचवें चरण का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। इसमें कुल 42 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण होना है जिसमें 15 किलोमीटर के चित्रकूट बाईपास का काम है। इसके लिए वन विभाग की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अनुमति मिलने के बाद जून 2026 तक पांचवें चरण का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

राम वन गमन पथ परियोजना के दो चरणों का काम लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ टोल, रंग रोगन व लाइटिंग का काम शेष है। वहीं तीसरे व चौथे चरण में फ्लाईओवर का काम चल रहा है। पांचवें चरण के तहत 42 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण होना है जिसमें चित्रकूट के पास 15 किलोमीटर का बाईपास है। वन विभाग की मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। संभावना है कि जून 2026 तक पांचों चरणों का काम पूरा हो जाएगा। – 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand