सारा अर्जुनउज्जैन का विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार शाम धार्मिक आस्था और श्रद्धा का विशेष दृश्य देखने को मिला, जब फिल्म अभिनेता राज अर्जुन और अभिनेत्री सारा अर्जुन ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी सपरिवार बाबा महाकाल की संध्या कालीन आरती में सहभागिता की।संध्या आरती में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि संध्या कालीन आरती के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने परिवार के साथ ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। उनके साथ फिल्म अभिनेता राज अर्जुन और अभिनेत्री सारा अर्जुन भी मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की।