अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। शकुन पांडे निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थी। बाद में उसे हटा दिया गया था।

Controversial religious leader Pooja Shakun Pandey arrested main accused in Abhishek Gupta murder case

अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की मुख्य आरोपी और 50 हजार की इनामी विवादित धर्म गुरु पूजा शकुन पांडे को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आखिरकार, राजस्थान में पूजा की लोकेशन मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूजा शकुन पांडे निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थी। बाद में उसे हटा दिया गया था। हरिद्वार में धर्म संसद में भी मौजूद रही थी, जिसके बाद बड़ा हंगामा हुआ। हत्या के बाद उसके हरिद्वार भी आने की सूचना मिली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand