वाराणसी में मंगलवार को मां गंगा का विधि- विधान से पूजन किया गया। विधिवत पूजन करने के साथ ही 51 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।

जोशी ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में हर साल की तरह इस वर्ष भी अश्विन मास शुक्ल पक्ष की शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार की सुबह ललिता घाट पर गंगा माता का विधिवत पूजन किया गया।
संघ के अध्यक्ष पं. जगदीश पांडेय और पं. संदीप त्रिपाठी ने वेद मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पंचामृत से पूजन कर चुनरी अर्पित की। इसके बाद 51 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती संपन्न की कराई।