हरिद्वार के माया देवी मंदिर से पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के लिए रवाना हो गई है। माया देवी मंदिर में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी को रवाना किया। जूना अखाड़े के मुख्य केंद्र माया देवी मंदिर से यह पवित्र यात्रा शुरू हुई है। यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, बागेश्वर, जागेश्वर धाम, पूर्णागिरि, नैना देवी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए रवाना हुई है। इस बार यात्रा ओम पर्वत तक भी जाएगी।