बीते दिनों अहमदाबाद के विमान हादसे में लगभग 240 लोगों की मौत हुई थी। इसमें विमान सवार 242 सदस्यों में एक व्यक्ति बचा था। अहमदाबाद विमान हादसे ने देश को झकझोर दिया था। रविवार को अयोध्या के साधु-संतों ने विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया। साकेत भवन मंदिर पर संत- धर्माचार्यों ने मृत आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया। इसके बाद हवन कर दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। 12 जून को अहमदाबाद में विमान हादसा हुआ था। इसमें 242 लोगों की मौत के बाद 232 लोगों के शवों की डीएनए के जरिये पहचान हुई है। शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बीच अयोध्या के साधु-संतों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ कर हवन किया।