काशी में योग दिवस पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नमो घाट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर व अन्य स्थानों पर लाखों लोगों ने योगाभ्यास किया।

विश्व योगा दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर, नमो घाट व काशी के अन्य घाटों पर लाखों लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व चंदौली सपा सांसद वीरेंद्र सिंह भी योग करने पहुंचे। इनमें महिलाओं ने भी जमकर भागीदारी की। बीएचयू में छात्र- छात्राओं व डॉक्टरों ने भी योगाभ्यास किया।
विश्व योगा दिवस पर अस्सी घाट पर शनिवार को आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने काशीवासियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। योग शुरू होने से पहले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।
काशी विश्वनाथ मंदिर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ के वैश्विक विषय को दृष्टिगत रखते हुए, आदियोगी श्री विश्वेश्वर के धाम में योग का दिव्य आयोजन किया गया।