लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अहिल्याबाई घाट पर मां गंगा की विराट आरती उतारी गई। भाजपा के महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व में वेदपाठी बटुकों के स्वस्तिवाचन के बीच मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में आरती और दुग्धाभिषेक हुआ। इससे पहले अहिल्याबाई घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने संपूर्ण राष्ट्र का गौरव बढ़ाया।