ऋषिकेश। अमृत आश्रम राधा कृष्ण मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थापक स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि राधा-कृष्ण का नाम जपने से परम आनंद मिलता है। प्रभु की शरण में ही परम मोक्ष है। बुधवार को पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन हुआ। अंतिम दिन आश्रम में भजन-कीर्तन व संत समागम किया गया। स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि प्रभु का नाम जाप व भजन सत्मार्ग की प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग है। इस मौके पर सभासद देवेंद्र प्रजापति, स्वामी विष्णु देवानंद गिरी, महंत बलबीर सिंह महाराज, स्वामी पूर्ण महाराज, स्वामी केवलानंद महाराज, कृष्णानंद, महंत विनय सारस्वत, विजय सारस्वत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand