अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर विधि विधान से ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया है। इसकी ऊंचाई 42 फीट है। इसके अलावा मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। ध्वज दंड लगाने की प्रक्रिया प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ हुई और 8:00 बजे संपन्न हुई। 

flag pole was duly installed on main peak of Shri Ram temple in Ayodhya

रामनगरी अयोध्या के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम रहा। आज राम मंदिर के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया। वैशाख शुक्ल की द्वितीया के दिन प्रातः 8.00 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया।

भगवान परशुराम की जयंती के दिन राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया। यह प्रक्रिया सुबह 6:30 बजे शुरू हुई और 8:00 बजे समाप्त हुई। ध्वज दंड को लगभग डेढ़ घंटे में मुख्य शिखर पर स्थापित कर दिया गया। इसकी ऊंचाई 42 फीट है। विदित हो कि शिखर कलश समेत मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। अब इसमें 42 फीट का ध्वज दंड भी जुड़ गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हिंदी महीने के अनुरूप वैशाख शुक्ल द्वितीया परशुराम जयंती दिन मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया। ध्वज दंड लगाने की प्रक्रिया प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ हुई और 8:00 बजे संपन्न हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand