वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर यमुना महाआरती हुई। इस दौरान दीपों की रोशनी से यमुना का घाट जगमगा उठा। इस अद्भुत दृश्य ने लोगों को आनंदित कर दिया। 
 

Yamuna Maha Aarti on the lines of Ganga Aarti of Varanasi

आगरा में ताज महोत्सव के तहत मंगलवार से यमुना किनारे वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर यमुना महाआरती का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने किया। इसके पहले हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरुआत की गई। महाआरती में यमुना मैया के जयकारे गूंज उठे।

ताज महोत्सव में महाआरती का आयोजन नगर निगम करा रहा है। इसके लिए यमुना किनारे व्यू प्वाइंट पर शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। शाम को वाराणसी की तर्ज पर बड़े दीपकों के साथ यमुना आरती शुरू हुई तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में इस नजारे को देखने के लिए खासा उत्साह था। महापौर ने आरती के बाद कहा कि 18 फरवरी से 2 मार्च तक महाआरती का आयोजन चलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand