वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक आरती का माहौल आज गमगीन था। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त कर दीप जलाए गए और उन्हें याद किया गया।

Tribute to former Prime Minister Dr. Manmohan Singh

गंगा आरती में आज शोक की लहर थी। नम आंखों से सभी पूर्व प्रधानमंत्री की मुक्ती की कामना कर रहे थे। दीप जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बताते चलें कि साल 2008 में स्वर्गीय मनमोहन सिंह दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित होने वाली विश्व विख्यात मां गंगा की आरती में शामिल हुए थे। उस समय जल पुलिस से ही मां गंगा को नमन किए थे साथ ही प्रोफेसर चंद्रमौली उपाध्याय व श्रीधर पाण्डेय द्वारा मां गंगा का पूजन कराया गया था साथ ही गंगा सेवा निधि के संस्थापक अध्यक्ष पंडित स्वर्गीय सतेंद्र मिश्र व संस्थापक सदस्य इंदु शेखर शर्मा द्वारा स्वागत किया गया था। गंगा सेवा निधि परिवार ने उनको नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand