संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हुआ।पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।भक्तों ने विधि-विधान से माता की पूजा की।मंदिरों में विशेष आरती और धार्मिक अनुष्ठान किए गए।नवरात्रि को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।श्रद्धालु परिवार के साथ देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।