12 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर के शक्तिपीठ में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला।