उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से 18 किलोमीटर दूर ताजपुर तहसील के माताजी का चोपड़ा स्थित गणेश मंदिर की प्रतिमा में आंखों से आंसू आने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। यह बात फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे है।लोगों का दावा है कि गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसी बूंदें निकलती दिखाई दे रही हैं और यह स्थिति कई घंटों से बनी हुई है । गांव के ओम पाटीदार के मुताबिक, यह घटना सुबह पूजा के दौरान की बताई जा रही है । इसके बाद प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने की बात सामने आई।