प्रयागराज से बड़ी खबर…संगम तट स्थित प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के कपाट 14वें दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण 30 अगस्त से मंदिर के कपाट बंद थे। जलस्तर घटने के बाद मंदिर की विशेष साफ-सफाई और धुलाई कराई गई।इसके बाद बजरंगबली का विधि-विधान से अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। महंत बलवीर गिरि ने आरती की और ढोल-नगाड़ों के बीच कपाट खोले गए।कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा संगम क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।