महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटे हैं।नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है।सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह बना हुआ है।