माधौगंज विकास खंड के सेलापुर गांव में बुधवार शाम छठ महोत्सव के दौरान मथुरा, गोकुल और वृंदावन जैसा आध्यात्मिक नजारा दिखा। शिव मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। यहां कपिल बावरा टीम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना गीत से हुई।कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण, शिव परिवार, राम दरबार और नृसिंह अवतार की झांकियां दिखाईं। अवधी, बुंदेली, पूर्वांचल, मध्यांचल और राजस्थानी सहित कई प्रांतों के भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। दर्शकों ने शिव कमेटी सेलापुर के इस आयोजन की तारीफ की।कमेटी के सदस्यों दीपक कनौजिया, ज्ञानी वर्मा, संजय पटेल और कुंदन पटेल ने कार्यक्रम में आए क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, सपा नेता बृजेश वर्मा टिल्लू, मुकेश कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार और रवि वर्मा का स्वागत किया। कमेटी ने मंदिर में रोज पूजा करने वाले बुजुर्गों और कन्याओं को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।इस मौके पर शिवप्रकाश वर्मा, रोहित पटेल, योगेश कुमार, सुमित कुमार, पंकज कुमार, शिवा, शोभित पटेल, नरेंद्र और अवनीश कुमार समेत कई कार्यकर्ता और दर्शक मौजूद थे।