रमा एकादशी पर श्रद्धापूर्वक उपवास और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं साल 2026 में रमा एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा, पूजा का शुभ समय क्या है और इस दिन किस विधि से भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। इन्हीं पावन तिथियों में से एक है रमा एकादशी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली इस एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। दीपावली से कुछ दिन पहले पड़ने के कारण इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसे रम्भा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी पर श्रद्धापूर्वक उपवास और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं साल 2026 में रमा एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा, पूजा का शुभ समय क्या है और इस दिन किस विधि से भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 5 नवंबर 2026, गुरुवार को पड़ रही है। ऐसे में इसी दिन रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।
एकादशी तिथि का आरंभ- 4 नवंबर 2026, सुबह 11:03 बजे
एकादशी तिथि की समाप्ति- 5 नवंबर 2026, सुबह 10:35 बजे