ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर सोमवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही भक्त दर्शन के लिए कतारों में लग गए थे। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। अलौकिक श्रृंगार और दिव्य दर्शन से पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।