यूपी के सीएम योगी की माता का हाल ही में निधन हो गया था। तब योगी पंचूर गांव पहुंचे थे। अब वह मां की तेरहवीं में शामिल हो सकते हैं।

Yogi may visit Panchur Village Uttarakhand next week to attend terahvi for his late mother Savitri Devi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह अपने गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। यहां पर वह अपनी माता सावित्री देवी के तेरहवीं में शामिल होंगे। वहीं पौड़ी जिला प्रशासन योगी के आने की तैयारियों में जुट गया है।

योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 20 नवंबर को देहांत हो गया था। सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर शाम को ही अपने गांव पंचूर पहुंचे थे और 21 नवंबर को माता के हरिद्वार में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लखनऊ वापस लौट गए थे। प्रशासन योगी आदित्यनाथ के आने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand