उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह भस्म आरती हुई।सुबह करीब 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान महाकाल का विशेष पूजन किया गया।भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।नवरात्रि के पहले दिन महाकाल के दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहा।देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *