अयोध्या में पेजावर मठ के प्रमुख विश्व प्रसन्ना तीर्थ स्वामी ने रामलला के दर्शन किए।उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।स्वामी जी ने मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित देवी-देवताओं के दर्शन भी किए।इसके बाद वे यज्ञशाला में आयोजित हवन-पूजन में शामिल हुए।इस दौरान धार्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार हुआ।संत के अयोध्या पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।उन्होंने भगवान राम की आराधना कर देश और समाज की मंगलकामना की।अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियां लगातार जारी हैं।रामनगरी में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand