ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की दशमी पर बुधवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही भक्त दर्शन के लिए कतारों में लगे रहे। अलौकिक श्रृंगार और दिव्य भस्म आरती के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल के जयघोष गूंजते रहे।