
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को शृंग्वेरपुर स्थित श्रीराम घाट 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर मां गंगा की आरती की।
कार्यक्रम का शुभारंभ शृंग्वेरपुर श्रीराम पद पीठ के पीठाधीश्वर महंत श्रीराम प्रसाद दास शास्त्री महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि गंगा दहशहर मां गंगा के धरती पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शृंग्वेरपुरधाम की भूमि धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।