पद्मिनी एकादशी की सही तिथि को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। ऐसे में जानिए मई 2026 में पद्मिनी एकादशी कब मनाई जाएगी। साथ ही पढ़ें व्रत का शुभ मुहूर्त। पूजा विधि और पारण समय की पूरी जानकारी।
कब है पद्मिनी एकादशी 2026?
- ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ: 26 मई, प्रातः 5:10 मिनट पर
- ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 27 मई, प्रातः 6:21 मिनट पर
- उदया तिथि के आधार पर पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा।
पद्मिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:03 से प्रातः 4:44 बजे तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: प्रातः 5:25 से प्रातः 7:08 बजे तक
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: प्रातः 7:08 से प्रातः 8:52 बजे तक
- शुभ-उत्तम मुहूर्त: प्रातः 10:35 से दोपहर 12:18 बजे तक