17,651 तीर्थयात्रियों ने ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने के बाद यात्री चारधाम की यात्रा पर रवाना हुए। ट्रांजिट कैंप स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि यमुनोत्री के लिए 3926 तीर्थयात्रियों, गंगोत्री के लिए 3932 तीर्थयात्रियों, केदारनाथ के लिए 4848 तीर्थयात्रियों, बदरीनाथ के लिए 4920 तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे से पंजीकरण के लिए तीर्थयात्रियाें की लाइनें लग रही हैं। बताया कि चारधाम यात्रा अपने पीक पर पहुंच गई है। वहीं रोटेशन की 50 बसों से 1629 तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा पर रवाना हुए।