गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। कल केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, 23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

Chardham Yatra 2026 Kedarnath Dham Temple Portals will open tomorrow CM Dhami will also attend

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट कल 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। इससे पहले आज बाबा केदार की डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है।

कपाट खुलने को लेकर धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं।

यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत, यातायात व्यवस्था, पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, खान-पान और पेयजल की सुविधाएं की हैं। इसके साथ ही पूरे मार्ग पर विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है तथा हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। धाम और यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand