काशी प्रवास पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि आज राजनेता ही राजगुरु हो गए हैं। भौतिकवाद पर उन्होंने कहा कि यह शब्द भूत से बना है। भक्तों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।

Swami Nischalanand Arrives in Kashi States Governments Not Serious About Cow Protection

काशी प्रवास पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि आज राजनेता ही राजगुरु हो गए हैं। भौतिकवाद पर उन्होंने कहा कि यह शब्द भूत से बना है। भक्तों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।

गोवर्धन पीठाधीश्वर पुरी के शंकराचार्य के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार को आठ दिनों के प्रवास पर काशी पहुंचे। अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय दक्षिणामूर्ति मठ में सुबह 11.30 बजे पहुंचने पर सनातन भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और दंडवत किया। शाम को भक्तों को दर्शन और उनके प्रश्नों का समाधान किया। करीब दो दर्जन भक्तों ने धार्मिक सवालों समेत गो माता व भारत के हिन्दू राष्ट्र होने जैसे सवाल पूछे। शंकराचार्य दक्षिणामूर्ति मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा, साधना शिविर आदि आयोजनों में शामिल होंगे।

शंकराचार्य एक सप्ताह करेंगे प्रवास
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 23 अप्रैल तक काशी में प्रवास करेंगे। 24 को चले जाएंगे। उनके शिष्य स्वामी निर्विकल्पा नंद ने बताया कि देश के कई भागों में संपन्न हो चुके साधना व राष्ट्र रक्षा शिविर इस वर्ष काशी में 20, 21, 22 अप्रैल तक होगा। मठ में विविध कर्यक्रम होंगे। शंकराचार्य प्रवास के दौरान 23 अप्रैल को मठ में नव निर्मित मंदिर में भगवान दक्षिणामूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 21 को आदि शंकराचार्य का प्राकट्य मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand