हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर ग्रंट में शिव मंदिर और काली माता मंदिर में घुसकर चोरी कर ली गई। चोर ने मंदिरों के दानपात्र उखाड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध वारदात करते नजर आ रहा है। मंदिर के बाहर एक वाहन भी नजर आ रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी उसी वाहन से आया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।