पंचांग के मुताबिक योगिनी एकादशी पर अश्विनी नक्षत्र बन रहा है, जो शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दिन अतिगण्ड योग भी बना हुआ है

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से साधक को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। यह व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर रखा जाता है। इस दौरान एकादशी तिथि को नाम माह के अनुसार दिया जाता है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत कहा जाता है। इस साल 21 जून 2025 को योगिनी एकादशी है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोज कराने के बराबर पुण्य फल मिलता है। यही नहीं व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को आर्थिक लाभ भी होता है। हालांकि एकादशी पर विष्णु जी को इन दो चीजों का भोग लगाने पर वह प्रसन्न होते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
योगिनी एकादशी तिथि
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून 2025 को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 22 जून को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर है। ऐसे में 21 जून 2025 को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
योगिनी एकादशी शुभ योग
पंचांग के मुताबिक योगिनी एकादशी पर अश्विनी नक्षत्र बन रहा है, जो शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दिन अतिगण्ड योग भी बना हुआ है, जो रात 8:28 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59-12:47 तक रहेगा। अमृतकाल दोपहर 1:12-2:40 तक रहेगा।
मखाने की खीर
योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को मखाने की खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि इस भोग से प्रभु प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
पंचामृत
एकादशी पर आप विष्णु जी को पंचामृत जिसे दूध, दही, शहद, चीनी और घी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसका भोग लगाएं। इससे जीवन में शांति और तनाव से मुक्ति मिलती हैं।