गणेश चतुर्थी पर कान्हा की नगरी गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। मथुरा वृंदावन के प्राचीन गणेश मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच कर पूजन अर्चन करते नजर आए। मंदिरों में भगवान गणपति का पंचामृत अभिषेक किया गया।Loading advertisement…वहीं जगह जगह पंडाल सजाकर गणेश प्रतिमाओं को विराजमान किया गया है। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों में भी गणपति को विराजमान किया है।गणेश चतुर्थी पर वृंदावन के प्राचीन मोटा गणेश जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। उत्सव की शुरुआत मंगला आरती से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोचारण के मध्य दूध,दही,घी,शक्कर और शहद से अभिषेक किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान पर सिंदूर चढ़ाकर उनका श्रृंगार किया गया। गणेश उत्सव के लिए मंदिर के आसपास भव्य सजावट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *