उज्जैन में खड़े हनुमान जी के लिए संतों ने मारुति महायज्ञ किया है। इसमें बड़ी संख्या में संत शामिल हुए हैं। संतों ने कहा है कि मंदिर का निर्माण यही पर हो, नहीं तो हम अनशन करेंगे। वायरल साध्वी हर्षानंद गिरि भी वहां पहुंची थीं।

खड़े हनुमान जी के सामने संतों ने मारुति महायज्ञ किया है। यह यज्ञ शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए किया गया है। इस यज्ञ में साधु संत, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए जिन्होंने आहुति दी। इसके साथ ही दूसरी ओर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के माध्यम से शासन प्रशासन को चेताया जा रहा है कि लाखों भक्त मंदिर निर्माण में अपनी सहमति दे रहे हैं।

हर श्रद्धालु कर रहे हैं हस्ताक्षर वहीं, इस हस्ताक्षर अभियान में वे सब लोग शामिल है जो यहां दर्शन करने आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब यह चमत्कारिक मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है। इसलिए देश के कोने-कोने से बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले वाले भक्त यहां भी दर्शन के लिए आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *