शिमला। राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को गीता जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में शाम 6:30 बजे राधा-कृष्ण की प्रतिमा के सामने 121 दीप जलाए गए। गीता जयंती के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता उपदेश दिए थे। श्रद्धालुओं को गीता के 18 वें अध्याय के 700 श्लोकों के बारे में बताया गया। भगवान की महिमा का गुणगान किया गया। इससे पहले सुबह 08:30 बजे श्रद्धालुओं को मोक्षदा एकादशी व्रत कथा सुनाई गई। गृहस्थ लोगों ने शुक्रवार को एकादशी व्रत रखा। कृष्ण भावना अमृत संघ के भक्त और साधु-संत शनिवार को एकादशी व्रत रखेंगे। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि गीता जयंती के दिन मंदिर में 121 दीपदान किए गए।